1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बजट 2020 को राहुल गांधी ने बताया खोखला

बजट 2020 को राहुल गांधी ने बताया खोखला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बजट 2020 को राहुल गांधी ने बताया खोखला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इस पर अब विपक्ष और पक्ष की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है। बजट पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, बेरोजगारी पर सरकार की कुछ रणनीति नहीं दिखी।

राहुल गांधी- मुख्य मुद्दा बेरोजगारी का है

राहुल गांधी ने कहा कि, मुख्य मुद्दा बेरोजगारी का है, मैंने ऐसा कोई रणनीतिक विचार नहीं देखा जिससे हमारे युवाओं को रोजगार मिले। मैंने सामरिक चीजें देखी, लेकिन कोई केंद्रीय विचार नहीं था। यह अच्छी तरह से सरकार का वर्णन करता है। बहुत दोहराव है, बजट भाषण में सरकार की मानसिकता दिखी, सभी बात करते हैं, लेकिन कुछ भी नहीं हो रहा है।

कांग्रसे ने वित्त मंत्री के भाषण को बताया लच्छेदार

राहुल गांधी ने इसके आगे कहा कि, शायद यह इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण था, लेकिन इसमें कुछ भी नहीं था, यह खोखला था। कांग्रेस ने दावा किया कि वत्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लच्छेदार भाषण दिया, लेकिन यह बजट संबन्धी गणित को स्पष्ट करने में विफल रहीं। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, किसानों की आय दोगुना करने का वित्त मंत्री का दावा खोखला है और तथ्यात्मक विस्तविकता से परे है। कृषि विकास दर दो फीसदी हो गई है। आय दोगुनी करने के लिए कृषि विकास दर को 11 फीसदी रहना होगा।

इसके साथ साथ ही उन्होंने दावा किया है कि, निर्मला सीतारमण बजट संबंधी गणित को स्पष्ट करने में विफल रही हैं। नवंबर महीने तक जो राजस्व आया है वह बजट आकलन का सिर्फ 45 फीसदी है। वित्त मंत्री पर तंज कसते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि, लच्छेदार भाषा और ऊंची आवाज में बोलना और पुरानी बातें करने का कोई मतलब नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...