1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गाँधी पर लटकी तलवार, जानिए क्यों जारी किया अयोध्या की अदालत ने नोटिस

राहुल गाँधी पर लटकी तलवार, जानिए क्यों जारी किया अयोध्या की अदालत ने नोटिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गाँधी पर लटकी तलवार, जानिए क्यों जारी किया अयोध्या की अदालत ने नोटिस

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
अयोध्या: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी पर एक बहुत बड़ा पहाड़ टूट गया है। अयोध्या की अदालत ने राहुल गाँधी को एक नोटिसब जारी किया है जिसके बाद उन्हें 26 मार्च तक का वक्त दिया गया है।

दरअसल, समाजसेवी अधिवक्ता मुरलीधर चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद राहुल गांधी ने राफेल डील क सकाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। रहियल गाँधी ने पीएम को अपशब्द कहते हुए उन्हें चौकीदार चोर कहा था और राफेल डील पर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

बता दें, मुरलीधर ने ये याचिका एडीजे प्रथम न्यायालय में दाखिल की थी, जिसके बाद ही राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया गया है। आपको बता दें, राहुल गाँधी को 26 मार्च को अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है।

बता दें, ये समन नोटिस अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने जारी किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...