1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पार्टी में राहुल गांधी दबदबा फिर से बढ़ा, करीबी नेताओं को मिली राज्यों की कमान

पार्टी में राहुल गांधी दबदबा फिर से बढ़ा, करीबी नेताओं को मिली राज्यों की कमान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पार्टी में राहुल गांधी दबदबा फिर से बढ़ा, करीबी नेताओं को मिली राज्यों की कमान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर रहते हुए संगठन में जो बदलाव करना चाहते थे वो बदलवाल अब हो रहे है। राहुल गांधी जिन नेताओं को अहम पद देना चाहते थे उन्हें वे पद मिल गए हैं। अब काॅफी राज्यों की कमान राहुल गांधी के करीबियों के हाथ में है। पार्टी के 23 असंतुष्ट नेताओं द्वारा लिखे गए पत्र ने इस काम को आसान बना दिया।

कांग्रेस में इन बदलाव से अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हैं। राहुल ने पार्टी में युवाओं की हिस्सेदारी तो अध्यक्ष पद पर बने रहते हुए ही बढ़ा दी थी लेकिन संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण पद नहीं मिल पा रहा था। अध्यक्ष पद पर रहते हुए राहुल केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी और हरीश रावत को ही महासचिव बना पाए थे।

राहुल के करीबियों की टीम के राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, विवेक बंसल को हरियाणा, मनीष चतरथ को अरुणाचल, देवेंद्र यादव को उत्तराखंड, राजीव साटव को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। वहीं रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक का प्रभार मिला है साथ ही वे कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट भी देखेंगे।

असंतुष्ट नेताओं में गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को सीडब्ल्यूसी सदस्य बनाया गया है। पत्र में हस्ताक्षर करने वाले मुकुल वासनिक, जितिन प्रसाद को राज्यों का प्रभार और दिल्ली के अरविंदर सिंह लवली को केंद्रीय चुनाव समिति में जगह मिल गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...