कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर हेट स्पीच को लेकर अपनी आवाज़ मुखर की है और बीजेपी की सरकार पर हमला बोला है। आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से हेट स्पीच के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी और बीजेपी पर हमलावर है।
आज उसी के बाबत राहुल गाँधी ने ट्वीट भी किया है। आज सुबह किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने भारत के लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव पर फेसबुक और वाट्सएप के हमले को पूरी तरह से उजागर किया है।
International media have fully exposed Facebook’s & WhatsApp's brazen assault on India's democracy & social harmony.
No one, let alone a foreign company, can be allowed to interfere in our nation's affairs.
They must be investigated immediately & when found guilty, punished. pic.twitter.com/5tRw797L2y
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2020
आगे उन्होंने लिखा कि हमारे देश के मामलों में किसी को भी, यहां तक की विदेश कंपनी को भी, हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं जा सकती है और इसकी तुरंत जांच करनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर दंडित किया जाना चाहिए।
दरअसल फेसबुक की सीनियर अधिकारी अंखी दास से जुड़े कुछ खुलासे हुए है। इसमें बताया गया है कि कैसे बीजेपी से जुड़े नेताओं की हेट स्पीच पर फेसबुक ने दोहरे मापदंड अपनाए और अंखी दास ने बीजेपी से जुड़े लीडर्स की हेट स्पीच को हटने नहीं दिया।