1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां सरकार पर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

मोदी सरकार पर मंगलवार 15 दिसंबर को निशाना साधते हुए कहा है कि इस सरकार के लिए प्रदर्शकारी किसान खालिस्तानी हैं और पूंजीपति क्रोनी कैपिटलिस्ट इनके लिए बेस्ट फ्रेंड हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में इस सरकार छात्र विरोधी भी बताया है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, मोदी सरकार के लिए, विरोध करने वाले छात्र राष्ट्र-विरोधी हैं, चिंतित नागरिक अर्बन नक्सली हैं, प्रवासी मजदूर कोविड कैरियर हैं, रेप पीड़ित तो इनके लिए कुछ नहीं है। प्रदर्शन कर रहे किसान खालिस्तानी हैं। वहीं सांठगांठ किए बैठे पूंजीपति इनके बेस्ट फ्रेंड हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...