कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर हमलावर बने हुए है , चीन के मसले से लेकर कोरोना वायरस तक ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं है जो वो छोड़ रहे है। उसी कड़ी में उन्होंने पीएम मोदी को एक बार फिर घेरने की कोशिश की है।
दरअसल इस बार राहुल गांधी ने बैंकों के घोटालों को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 2,426 कंपनियों ने लोगों की बचत के 1.47 लाख करोड़ रुपये बैंकों से लूट लिए।
आगे उन्होंने लिखा कि क्या ये सरकार इस लूट की तहकीकात करके दोषियों को सजा देगी ? उन्होंने यह भी कहा “या इन्हें भी नीरव और ललित मोदी जैसे फरार होने देगी ”
ज्ञात हो, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने 2,426 ऐसे खातों की सूची जारी की है जो विलफुल डिफऑल्टर वाली श्रेणी में हैं और इनमें बैंकों का 1,47,350 करोड़ रुपये बकाया है।
सबसे ज्यादा 685 डिफॉल्टर देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े हैं, जिन्होंने 43,887 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है।