रिपोर्ट :नंदनी तोदी
देहरादून: देश में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। वहीं, उत्तराखंड में भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए उत्तराखंड के राघव जुयाल सामने आएं हैं। उत्तराखंड के राघव जुयाल इन दिनों अपनी शूटिंग छोड़ उत्तराखंड के लोगों की सेवा में जुटे हैं। प्रदेश में कही भी जरूरत पड़ने पर लोगों को जरूरी सामान सहित ऑक्सीजन भेज रहे हैं। उनकी इस मुहिम में उनके साथ कई युवा अलग-अलग जगहों से जुड़ कर लोगों की मदद कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि जो भी संस्था इस समय लोगों की मदद करेगी उनका ऐड भी वो फ्री में करेंगे।
उत्तराखंड में जिस तरह कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है और व्यवस्थाओं की कमी दिख रही है, खासतौर पर आक्सीजन की उसे देखते हुए अनेक संस्थाओं द्वारा लोगों की मदद की जा रही है। ऐसे में उत्तराखंड के निवासी और टीवी का जाना माना चेहरा राघव जुयाल भी अपनी शूटिंग छोड़ कर अपनी मातृ भूमि की सेवा के लिऐ आ गएं हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड में लोगों की मौत हो रही है उससे उनका मन शूटिंग करने का नही हो रहा है, और वो यहां लोगों की सेवा करने आ गए। उन्होंने बताया कि उनके साथ प्रदेश से लेकर मुंबई तक के करीब 120 लोग जुड़कर लोगों की मदद करने में लगे हैं। अभी उनके द्वारा पौड़ी के दुरस्त गावों में मदद पहुचाई गई है, साथ ही आज बागेश्वर और रानीखेत के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भिजवाये गये है क्योंकि इन स्थानों से काफी कॉल्स आ रही थी।
राघव जुयाल ने बताया कि जो भी संस्थाएं इस समय लोगों की मदद करेगी वो उनके लिये मुफ्त में ऐड करेंगे।साथ ही उन्होंने लोगों से स्ट्रांग मनोदशा बनाये रखने की अपील की।