1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. सीवान सदर अस्पताल की लापरवाही पर सवाल, शव को ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परिजन

सीवान सदर अस्पताल की लापरवाही पर सवाल, शव को ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परिजन

सीवान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजनों को शव ले जाने के लिए एंबुलेंस या स्ट्रेचर नहीं मिला। आरोप है कि मजबूरी में परिजन शव को ठेले पर घर ले गए। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

By: Nivedita 
Updated:
सीवान सदर अस्पताल की लापरवाही पर सवाल, शव को ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परिजन

बिहार के सीवान जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करने वाली एक घटना सामने आई है। शहर के मॉडल अस्पताल का दर्जा प्राप्त सदर अस्पताल में मौली के बथान निवासी विक्की कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

शव ले जाने की व्यवस्था नहीं मिलने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से शव को घर तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस स्थिति में मजबूर होकर मृतक के परिजन शव को ठेले पर रखकर अपने घर ले जाने लगे।

स्ट्रेचर और सहायता न मिलने का दावा

परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में न तो उचित सहायता उपलब्ध कराई गई और न ही स्ट्रेचर की सुविधा दी गई, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के दौरान परिजनों में आक्रोश भी देखने को मिला।

 

अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मॉडल अस्पताल होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी चिंताजनक है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर बहस तेज हो गई है।

 

 रिपोर्ट – गगन पाण्डेय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...