Madhya Pradesh News: पन्ना के गुनौर CHC में विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा के औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी नदारद मिले। प्रसूताओं को पोषण आहार नहीं मिलने और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर विधायक ने नाराजगी जताई। ऐसे में आइए यहां पढ़ें पूरी खबर
Madhya Pradesh News: पन्ना के गुनौर CHC में विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा के औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी नदारद मिले। प्रसूताओं को पोषण आहार नहीं मिलने और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर विधायक ने नाराजगी जताई। ऐसे में आइए यहां पढ़ें पूरी खबर
मुरैना के श्री राम हॉस्पिटल में पथरी के इलाज के लिए भर्ती 55 वर्षीय राधा बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद ग्वालियर ले जाते समय जान चली गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध जताया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
जमुई के मलयपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला अस्पताल में मदद के लिए भटकती नजर आ रही है। परिजनों ने ड्यूटी पर डॉक्टर, एएनएम और नर्स के मौजूद नहीं होने का आरोप लगाया है। जिला चिकित्सा पदाधिकारी ने मामले की जांच कर आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सीवान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजनों को शव ले जाने के लिए एंबुलेंस या स्ट्रेचर नहीं मिला। आरोप है कि मजबूरी में परिजन शव को ठेले पर घर ले गए। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सीहोर जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति सामने आई है, जहां खराब एंबुलेंस को कई बार राहगीरों की मदद से धक्का देकर चलाना पड़ता है। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल होने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है।
बड़वानी जिला अस्पताल में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू किया। परिसर से कचरा हटाया गया, लेकिन खुले में कचरा ले जाती ट्रॉलियों को लेकर फिर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है और अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। अस्पताल में स्थायी सफाई व्यवस्था और