1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद लिया गया फैसला

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद लिया गया फैसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद लिया गया फैसला

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड हमेशा शांति के लिए जाना जाता है, लेकिन इन दिनों सूबे में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई थी। शुक्रवार के राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनको पार्टी आला कमान ने दिल्ली बुलाया था। वहां दो दिन रहने के बाद शुक्रवार को उन्होने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। खटीमा से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वह राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद संभालेंगे।

आपको बता दें कगि शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद अब शनिवार को ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहां तैयारी कर ली गई है।

कौन हैं पिष्कर सिंह धामीं…

पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है। साल 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया। कुशल नेतृत्व क्षमता, संधर्षशीलता एवं अदम्य सहास के कारण दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

साल 2002 से 2008 तक लगातार पूरे प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण कर युवा बेरोजगार को संगठित करके कई विशाल रैलियां एवं सम्मेलन आयोजित किये। उसका परिणाम यह हुआ कि तत्कालीन प्रदेश सरकार से स्थानीय युवाओं को राज्य के उद्योगों में 70 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में सफलता प्राप्त की। वहीं 11 जनवरी 2005 को प्रदेश के 90 युवाओं के साथ विधानसभा का घेराव करने के लिए ऐतिहासिक रैली आयोजित की गई। जिसे युवा शक्ति प्रदर्शन के रूप में उदाहरण स्वरूप आज भी याद किया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 2010 से 2012 तक शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यशील रहते हुए क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान किया। जनता द्वारा 2012 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। वर्तमान में वह खटीमा से विधायक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...