1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

वक्ताओं ने कहा कि स्व. बृजमोहन मिश्रा ने आदर्श राजनीति को बढ़ावा दिया और विधानसभा में कई अच्छी परंपराओं की शुरुआत की, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

By: Naredra 
Updated:
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

भोपालः मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे बृजमोहन मिश्रा की जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री कृष्णा गौर और विधायक अर्चना चिटनिस सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बृजमोहन मिश्रा का जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने आदर्श राजनीति को बढ़ावा दिया और विधानसभा में कई अच्छी परंपराओं की शुरुआत की, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि मिश्रा जी का जीवन आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है, जबकि राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हित को सर्वोपरि रखा और राजनीति को सेवा का माध्यम माना।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...