रिपोर्ट : मुकेश कुमार उपाध्याय / मोहम्मद आबिद
अलीगढ़ : हमेशा मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले वसीम रिजवी को लेकर मुस्लिम समाज में काफी गुस्सा नजर आ रहा है और उनके बयान के बाद मुस्लिम समाज के लोग जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
देश के अलग अलग शहरों में वसीम रिजवी के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है जहां आज अलीगढ़ में वसीम रिजवी के द्वारा मुस्लिम समाज के पवित्र ग्रंथ कुरान मजीद को लेकर दिए गए बयान से आहत होकर मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा वसीम रिजवी का पुतला दहन किया और विरोध जताया।
[videopress Tfp63LAZ]
बतादें कि अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में स्थित जीवनगढ़ जाकिर नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वसीम रिजवी के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया है और कहा की वसीम रिजवी जैसे व्यक्ति को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए जो व्यक्ति कुरान की आयतों को हटाने की बात कर रहा है उस व्यक्ति की मानसिकता कैसी होगी।
[videopress 4eem7qNM]
लोगों का कहना है कि वसीम रिजवी ने सिर्फ सुर्ख़ियों में आने के वजह से इस तरह की बयान बाजी की है और ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
[videopress 5RY88Fu9]
वहीें दूसरी तरफ अब देखना होगा की सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका को वापस लेंगे या नहीं।या सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेगा।