1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेधावियों, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार हुआ यह प्रस्ताव , जल्द मिल सकती है योगी कैबिनेट की मंजूरी

मेधावियों, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार हुआ यह प्रस्ताव , जल्द मिल सकती है योगी कैबिनेट की मंजूरी

यूपी लोक निर्माण विभाग मेधावियों, खिलाड़ियों व शहीदों के गांव घरों तक पहुंचने के लिए सात मीटर चौड़े मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेधावियों, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार हुआ यह प्रस्ताव , जल्द मिल सकती है योगी कैबिनेट की मंजूरी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी लोक निर्माण विभाग मेधावियों, खिलाड़ियों व शहीदों के गांव घरों तक पहुंचने के लिए सात मीटर चौड़े मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जायेगा। इस तरह के प्रस्ताव को प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और शहीदों को नमन करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साल 2017 में एक समारोह’ में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों के निवास स्थल तक सड़कों के निर्माण व मरम्मत की घोषणा की थी। उसके बाद से इन मार्गों को ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ’ के रूप में विकसित किया जाता है। इसी तरह से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए ‘मेजर ध्यान चंद पथ’, शहीदों की याद में ‘जय हिंद वीर पथ’ और सिविल सेवा टॉपर्स के लिए ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ योजना बनाई गई।

सरकार की इन योजनाओं में ज्यादातर ग्रामीण मार्ग होते हैं। इन्हें अधिकतम 3.5 मीटर चौड़ा बनाया जा सकता है। अब निर्णय लिया गया है कि इन मार्गों का मुख्य हिस्सा 5 मीटर चौड़ा होगा और दोनों ओर न्यूनतम 1-1 मीटर पटरी होंगे। इस तरह कुल चौड़ाई 7 मीटर हो जाएगी। PWD के अधिकारियों की मानें तो चौड़ी सड़क बनाने के लिए ट्रैफिक गणना के तय नियमों में ढील देनी होगी, जिसे कैबिनेट की मंजूरी जरूरी है।

इस योजनाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम मेधावियों, खिलाड़ियों व शहीदों के घर तक पेव्ड शोल्डर के साथ 5 मीटर चौड़ी सड़कें बनाने पर विचार कर रहे हैं। जल्द ही योजना धरातल पर उतरते हुए दिखेगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...