1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो जारी कर प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा

स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो जारी कर प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो जारी कर प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा

कोरोना वायरस महामारी के शुरू होने के बाद से ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार पर हमलावर है।

वो बीजेपी सरकार पर कोई भी हमला करने से नहीं चूक रही है और इसे आने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

आज एक बार फिर प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो जारी किया और योगी सरकार से सवाल पूछे है।

उन्होनें प्रयागराज के कोटवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिक्र किया है। इस वीडियो में कुछ लोग दी जा रहीं सुविधाओं से नाराज नज़र आ रहे है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, जमीन की सच्चाई मुख्यमंत्री जी के प्रचार से एकदम अलग है। यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है और ऐसे में इन सुविधाओं के हाल को सुधारना बहुत जरूरी है।

आपको बता दे, इससे पहले भी प्रियंका गांधी यूपी सरकार को 1000 बस चलाने का आग्रह कर चुकी है जिस पर काफी बवाल हुआ था।

जानकारों की माने तो प्रियंका गांधी के ये हमले सोची समझी रणनीति के तहत है। वो चाहती है की आने वाले चुनावों से पहले मुकाबला योगी बनाम प्रियंका हो जाए।

इससे सपा और बसपा का प्रभाव लोगों में कमजोर पड़ सकता है वही अटकले यह भी है कि कांग्रेस प्रियंका गांधी को सीएम पद का उम्मीदवार बना सकती है।

यही कारण है कि प्रियंका राजनीति के इस मैदान में फ्रंटफुट पर खेल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...