कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के दूसरे नम्बर पर पहुंचने को लेकर योगी सरकार पर हमकर हमला बोला है।
उन्होंने इससे पहले भी कानून और पुलिस को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठाये थे। डॉक्टर कफील के रिहा होने के बाद भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला था।
वही आज उन्होंने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए यूपी की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।
ईस ऑफ डूइंग बिजनेस पर यूपी सरकार का खुदकी पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता MOUs के बल पर निवेश कराना।
प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। फैक्ट्रियों में ताला है, बुनकर करघा बेंच रहे हैं।
वास्तव में यहाँ केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 8, 2020
आज उन्होंने ट्वीट किया, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर यूपी सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता एमओयू के बल पर निवेश कराना।
आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं, फैक्ट्रियों में ताला लगा है, बुनकर करघा बेंच रहे हैं. वास्तव में यहां केवल ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ और ‘ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस के बढ़ रहे मरीजों को लेकर कहा कि यूपी सीएम का कोरोना पर बयान हास्यास्पद है।