1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी का मायावती पर बड़ा हमला : नाम लिए बिना बताया बीजेपी का प्रवक्ता

प्रियंका गांधी का मायावती पर बड़ा हमला : नाम लिए बिना बताया बीजेपी का प्रवक्ता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गांधी का मायावती पर बड़ा हमला : नाम लिए बिना बताया बीजेपी का प्रवक्ता

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती को आज निशाने पर लिया है। दरअसल बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बयान दिया था की राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को सबक सिखाने के समय आ गया है।

उसी बयान के बाद प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि भाजपा की मदद के लिये अघोषित प्रवक्ताओं ने व्हिप जारी किया है।

यही नहीं प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि लेकिन ये केवल व्हिप नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट है।

अब इस बात को सब जानते है कि व्हिप बसपा ने अपने उन 6 एमएलए को जारी किया है जो जीते तो बसपा के टिकट पर थे लेकिन बाद में सब कांग्रेस में शामिल हो गए है।

इसी पर आज मायावती ने कांग्रेस के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा था कि बसपा विधायकों को धोखे से कांग्रेस ने अपने पक्ष में कर लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...