1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी : अनामिका शुक्ला से माफी मांगे यूपी सरकार

प्रियंका गांधी : अनामिका शुक्ला से माफी मांगे यूपी सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गांधी : अनामिका शुक्ला से माफी मांगे यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में अनामिका शुक्ला के नाम पर फ़र्ज़ी नौकरी करने और करोड़ो डकार जाने के मामले में अब सियासत तेज हो गयी है।

असली अनामिका शुक्ला गोंडा में थी और उन्हें यह पता ही नहीं है की उनके नाम का इस्तेमाल करके कोई फ़र्ज़ी नौकरी कर रही थी।

असली अनामिका शुक्ला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पहुंची और बताया कि उसके ही कागजात पर ये सब फर्जीवाड़ा हुआ है। आलम ये है की असली अनामिका शुक्ला खुद बेरोज़गार निकली।

अब इसी मसले पर प्रियंका गांधी ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, गरीबी की पीड़ा झेल रही अनामिका शुक्ला को पता भी नहीं था उसके नाम पर ये चल रहा है।

यूपी सरकार को अनामिका शुक्ला के घर जाकर उनके पूरे परिवार से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने सरकार के सामने 3 मांगे रखीं है।

प्रियंका ने कहा है कि अनामिका को मानहानि का मुआवजा दिया जाए, सरकारी नौकरी दी जाए और पूरे परिवार को तुरंत सुरक्षा व्यवस्था दी जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...