कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए तीन मई तक लाॅकडाउ बढ़ाने के बाद अब प्रवासी मजदूरों पर बड़ा संकट आ गया है। दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लगा रहा था कि 14 अप्रैल को लाॅकडाउन समाप्त हो जाएंगा और हम अपने घर लौट सकेंगे। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कर, विभिन्न जगहों पर फंसे मजदूरों को उनके घर भेजने की व्यवस्था करें।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, आखिर हर बार हर विपत्ति गरीबों और मजदूरों पर ही क्यों टूटती है उनकी स्थिति को ध्यान में रखकर फैसले क्यों नहीं लिए जाते उन्हें भगवान भरोसे क्यों छोड़ दिया जाता है लाॅकडाउन के दौरान रेलवे टिकटों की बुकिंग क्यों जारी थी विशेष ट्रेनों का इंतजाम क्यों नहीं किया गया
उन्होंने कहा लिखा, मजदूरों के पैसे खत्म हो रहे है, स्टाॅक का राशन खत्म हो रहा है, वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं-घर गांव जाना चाहते है। इसकी व्यवस्था होनी चाहिए थी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि, अभी भी सही योजना के साथ इनकी मदद की व्यवस्था की जा सकती है। मजदूर इस देश की रीढ़ की हड्डी है। मोदी जी भगवान के लिए इनकी मदद कीजिए।