मजदूरों को लेकर अब राजनीति तेज हो गयी है और कांग्रेस और बीजेपी की और से पलटवार जारी है। पहले बसों को लेकर बीजेपी ने प्रियंका गाँधी को घेरने की कोशिश की थी।
इसके बाद खुद सीएम योगी ने महाराष्ट्र की सरकार पर यह आरोप लगाया कि आपने प्रवासी मजदूरों के साथ सौतेला बर्ताव किया। आप चाहते तो इनका प्रबंध कर सकते थे।
लेकिन अब प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी जी को कठघरे में खड़ा किया है और उसका आधार है योगी जी का एक वीडियो !
दरअसल एक वीडियो में योगी जी कह रहे है कि महाराष्ट्र से लौटे हुए 75 प्रतिशत, दिल्ली से लौटे हुए 50 प्रतिशत और अन्य प्रदेशों से लौटे 25 प्रतिशत लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
अब इस हिसाब से देखा जाए तो यह आकंड़ा 10 लाख के करीब बैठ जाता है। इसी को लेकर प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से बीजेपी और सीएम योगी को घेरने की कोशिश की।
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या मुख्यमंत्री जी का मतलब है कि उप्र में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं ?
मगर उनकी सरकार के आँकड़े तो संक्रमण की संख्या 6228 बता रहे हैं। उनके द्वारा बताए गए संक्रमण के आँकड़े का आधार क्या है ? लौटे हुए प्रवासियों में संक्रमण का ये प्रतिशत आया कहाँ से ?
उन्होंने सरकार से यह भी कहा की अगर आपको लगता है लाखो लोग पॉजिटिव है तो टेस्ट इतने कम क्यों हो रहे है ? उन्होंने मांग की है कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ टेस्ट करे और आकंड़े साझा करे।