कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।
उन्होंने आर्थिक हालात और रोजगार को लेकर मोदी सरकार पर बड़े आरोप लगा दिए है। आपको बता दे कि राहुल गांधी भी कुछ दिनों से लगातार पीएम मोदी और बीजेपी पर हमलावर है।
आज प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, बढ़ते निजीकरण, सरकारी खर्चे में कटौती और भाजपा सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के चलते आज नौकरियों पर सबसे बड़ा खतरा है।
आगे उन्होंने लिखा कि सरकार ने मौजूद नौकरियों में भी भर्तियों को रोक कर रखा है। हमको इस देश के भविष्य के लिए बोलना होगा।
बढ़ते निजीकरण, सरकारी खर्चे में कटौती और भाजपा सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के चलते आज नौकरियों पर सबसे बड़ा खतरा है।
सरकार ने मौजूद नौकरियों में भी भर्तियों को रोक कर रखा है।
हमको इस देश के भविष्य के लिए बोलना होगा। मैं बोल रही हूं, आप भी बोलिए।#SpeakUpForJobs pic.twitter.com/q5OUrQjXDJ
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 10, 2020
इससे पहले कल राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें भी उन्होंने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए थे।
हुल गांधी ने अपने वीडियो में कहा कि ‘कोरोना के नाम पर जो किया वो असंगठित क्षेत्र पर तीसरा आक्रमण तीसरा वार था क्योंकि गरीब लोग रोज कमाते रोज खाते हैं. छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापार के साथ भी ऐसा है।
आगे उन्होंने कहा कि जब आपने, बिना कोई नोटिस लॉकडाउन किया आपने इनके ऊपर आक्रमण किया. प्रधानमंत्री जी ने कहा 21 दिन की लड़ाई होगी, असंगठित क्षेत्र के रीड की हड्डी 21 दिन में ही टूट गई।