1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी : आर्थिक पैकेज हाथी का दांत, BJP सरकार पर लगाए आरोप

प्रियंका गांधी : आर्थिक पैकेज हाथी का दांत, BJP सरकार पर लगाए आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गांधी : आर्थिक पैकेज हाथी का दांत, BJP सरकार पर लगाए आरोप

कोरोना संकट के बीच जारी हुए जीडीपी आकंड़ो के बीच विपक्ष को बीजेपी सरकार पर आरोप लगाने का मौका मिल गया है। दरअसल कल जारी हुए जीडीपी आकंड़ो से साफ़ दिखता है कि दुनिया में सबसे अधिक गिरावट भारत की जीडीपी में हुई है।

कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है।

प्रियंका गांधी ने कोरोना संकट के दौर में जारी पैकेज की तुलना हाथी के दांत से की है और उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया।

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी।

कोरोना संकट के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ। लेकिन आज हालत देखिए। जीडीपी @ -23.9% जीडीपी। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...