1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गाँधी ने किया केंद्र पर वार, कभी तो किसानों की सुध ले सरकार

प्रियंका गाँधी ने किया केंद्र पर वार, कभी तो किसानों की सुध ले सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गाँधी ने किया केंद्र पर वार, कभी तो किसानों की सुध ले सरकार

प्रियंका गाँधी ने किया केंद्र पर वार, कभी तो किसानों की सुध ले सरकार

लखनऊ: मंगलवार को हिंदुस्तान बंद पर बीजेपी सरकार पर ताना मारते हुए कांग्रेस पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को बीजेपी सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है। ये संघर्ष, आपकी थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है। आइए, किसानों का साथ दे।

कांंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विट पर लिखा कि, किसानों का साथ देने के लिए आज पूरे उप्र में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नजरबंद एवं हिरासत में लिया जा रहा है।

कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी एमएसपी बचाने के लिए ये करो या मरो की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता अपने अंतिम दम तक किसानों के साथ है।

नए कृषि कानून के विरूद्ध किसानों के आंदोलन का आज 13वां दिन है। नए कानून के विरोध में मंगलवार को हिंदुस्तान बंद का आयोजन हुआ। उतर प्रदेश में भी हिंदुस्तान बंद का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस पार्टी और आप सहित कई विपक्षी पार्टियों ने किसानों के समर्थन में हिंदुस्तान बंद में अपना विरोध जताया। कहीं विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी की तो कहीं सड़कों को जाम किया और ट्रेनें रोकी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...