1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. लाखों में है प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस की कीमत।

लाखों में है प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस की कीमत।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लाखों में है प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस की कीमत।

बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती है। प्रियंका सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव भी नजर आती है साथ ही अपने फोटो अपलोड भी करती रहती है।

प्रियंका ने हाल ही में एक ड्रेस पहनी थी जो की सुर्खियां बटोर रही है। बता दें की, प्रियंका ने ऑफ वाइट ऐंड येलो ड्रेस पहनी थी जिसकी कीमत भारतीय रुपये में एक लाख से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, प्रियंका ने ड्रेस के ऊपर ब्लेजर जो पहना था उसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख से भी ज्यादा है।

प्रियंका की ड्रेस इटेलियन लग्जरी फैशन ब्रैंड Versace  की थी। इस ड्रेस को प्रियंका ने ब्लैक ब्लेजर और ब्लैक हील्स के साथ पहना था। Versace की इस ड्रेस की कीमत 120,000 रुपये है।

आपको बताते चले की, इस ड्रेस को स्टाइलिश बनाते हुए प्रियंका ने ब्लेजर पहना था जो की DSquared2 ब्रैंड का है। इसकी कीमत भारतीय रुपये में 170,000 यानी 2 लाख रुपय के आसपास है। अगर बात करें ड्रेस और ब्लेजर की तो कुल प्राइज 290,000 रुपये है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...