कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स इस बड़ी आपदा से लड़ने के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ा रहे हैं साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
बता दें कि, कोरोना वायरस को मात देने के लिए कई लोग अपना योगदान दे रहे हैं। एक्टर अक्षय कुमार, वरुण धवन, कपिल शर्मा, विकी कौशल, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा सहित कई सेलेब्स PM Cares Fund में पैसे का योगदान दे चुके हैं। वहीं बात करे प्रियंका चोपड़ा की तो उन्होंने इस दौरान महिलाओं के सपोर्स में आगे आई हैं।
बताते चलें कि, जो महिलाएं किसी भी तरह से क्राइसिस से निपटने लगी हैं प्रियंका चोपड़ा उनका सहायता करेंगी। जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने कुल 100000 डॉलर यानी 76,52,000 रुपये खर्च करेंगी।