1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही जनता कर्फ्यू का पालन करती नजर आई

प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही जनता कर्फ्यू का पालन करती नजर आई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही जनता कर्फ्यू का पालन करती नजर आई

कोरोना वायरस के डर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना वायरस से बचने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इस दौरान PM ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टर्स, नर्सेस, सफाई कर्मी जैसे लोगों को सलामी देने के लिए सभी से शाम को 5 बजे अपने-अपने घरों की बालकनी में खड़े होकर तालियां बजाने के लिए भी कहा था। पीएम की इस अपील का सभी ने सपोर्ट किया।

पीएम मोदी की अपील के बाद आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी तालियां, थाली और शंख बजाते हुए नजर आए थे। वही इसका असर भारत में ही नही, बल्कि अमेरिका में भी देखने को मिला। इसी दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत में नही थी लेकिन वो पूरी तरह भारत से जुड़ी हुई नजर आईं।

https://www.instagram.com/p/B-D1qFyJn4I/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही अपने घर के बाहर खड़ी होकर तालियां बजाती हुईं दिखाई दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कोरोना-कमांडोज के लिए तालियां बजाने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ना सिर्फ जनता कर्फ्यू का सपोर्ट किया बल्कि पीएम मोदी की कोरोना-कमांडोज के लिए ताली बजाने की अपील पर भी अमल किया। प्रियंका के इस कदम को काफी तारीफें मिल रही है।

इस वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में भी भारत के लिए मैसेज दिया है। जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा- ‘दुनियाभर में लोग डॉक्टर्स, नर्स और कोरोना से लड़ने वाले लोगों के लिए बालकनी में आकर तालियां बजा रहे हैं। मैं भारत में उन लोगों को जॉइन नही कर सकी, लेकिन मेरी भावनाएं उनके साथ है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...