1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. प्रियंका और निक ने कुछ ऐसे अंदाज में सेलिब्रेट किया ‘वैलेंटाइन डे’

प्रियंका और निक ने कुछ ऐसे अंदाज में सेलिब्रेट किया ‘वैलेंटाइन डे’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका और निक ने कुछ ऐसे अंदाज में सेलिब्रेट किया ‘वैलेंटाइन डे’

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज कल विदेश में रह रही हैं लेकिन अपने देश से दूर रहने के बाद भी अपने देश के काफी करीब हैं हर बार निक जोनास अपने देसी अंदाज से प्रियंका को भारत की याद दिला देते हैं। हाल ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। निक जोनास ने सेलिब्रेशन का एक वीडियों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/B8kEbkLnpEa/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा पूरी मस्ती के साथ ‘आंख मारे’ सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। दरअसल,रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का गाना आंख मारे लोगों के बीच खूब हिट हुआ था। इस गाने में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान नजर आईं थी। वही निक जोनास का साथ प्रियंका चोपड़ा दे रही है इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

बता दे कि वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा- ‘प्री शो डांस पार्टी मेरे वैलेंटाइन के साथ’। ये पहली बार नहीं जब निक जोनस बॉलीवुड गानों में डांस करते दिखाई दिए हो। इससे पहले भी उन्होंने बॉलीवुड गानों पर खूब डांस किया है।

प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि निक को बॉलीवुड गाने सुनना और उनपर डॉस करना बहुत पसंद है। वहीं निक जोनस की इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-तुम दोनों काफी क्यूट हो। एक यूजर ने लिखा मैं तुम दोनों के बच्चों को देखना चाहता हूं। एक और अन्य यूजर ने लिखा- यार कैसे तुम दोनों इतने खुश हो। बता दें कि निक की यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...