आपको ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर तो याद ही होंगी। वही जो साल 2018 में एक आंख मारने वाले वायरल क्लिप से रातोंरात पूरे देश पर छा गई थीं। प्रिया की डेब्यू फिल्म ‘ओरी अडार लव’ से ही वह काफी फेमस हो गई थीं और तभी से उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। अब उनके फैन्स के लिए एक निराश करने वाली खबर आ रही है कि प्रिया ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीऐक्टिवेट कर दिया है।
बतादें कि, प्रिया की पहली ही फिल्म की क्लिप वायरल होने के बाद उनके फॉलोअर्स में रातोंरात इजाफा हो गया था। इंस्टाग्राम पर इस समय प्रिया के 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इससे फैन्स के बीच प्रिया की पॉप्युलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।