रिपोर्ट:सत्यम दुबे
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर करीब 500 कैदींयों को स्वतंत्र करने का फैसला किया है। राज्यपाल की तरफ से ये फैसला उन कैदीयों के लिए है, जिनकी उम्र ज्यादा हो गई है, या जो गंभीर बिमारियों से जूझ रहें हैं। राज्यपाल की तरफ से लखनऊ आदर्श जेल नारी बंदी निकेतन के अलावा वाराणसी, बरेली, आगरा, फतेहगढ़, नैनी सेंट्रल जेल के साथ ही जिला जेल में बंद पात्र कैदीयों का ब्यौरा निकाला जाय और उनकी रिहाई के लिए शासन को भेजा जाय।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर डीजी जेल ने रिहाई के पात्र कैदियों का ब्यौरा भेजा शासन को भेजा है। राज्यपाल गुरुवार को नारी बंदी निकेतन की महिला कैदियों साथ जन्मदिन मनाने पहुंची थी। इसी दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुजुर्ग महिला कैदियों की स्थिति देख भावुक हो गई जिसके बाद उन्होने डीजी जेल को निर्देश दिय़ा कि जेल से पात्र कैदीयों ब्यौरा निकाला जाय, और उनके रिहाई के लिए शासन को भेजा जाय।