प्रधानमंत्री मोदी ने की एएमयू के कार्यक्रम में शिरकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में हर किसी को मिलकर नया और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने ये बातें मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। ये पिछले पांच दशक पहला मौका है जब किसी प्रधानमंत्री ने एएमयू के कार्यक्रम में शिरकत किया। मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए AMU के शताब्दी समारोह को संबोधित किया।
Speaking at the Aligarh Muslim University. Watch. https://t.co/sNUWDAUHIH
— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2020
पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन भी थे। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने क्या कुछ और कहा पढ़ें उनकी 10 बड़ी बातें
आत्मनिर्भर भारत: पिछली शतब्दी में मतभेदों के नाम पर बहुत समय पहले ही जाया हो चुका है. अब समय नहीं गंवाना है, सभी को एक लक्ष्य के साथ मिलकर नया भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाना हैं।
आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है, जिस सदी को भारत की बताया जा रहा है, उस लक्ष्य की तरफ भारत कैसे आगे बढ़ता है, इसे लेकर सब उत्सुक हैं। इसलिए हम सबका एकनिष्ठ लक्ष्य ये होना चाहिए कि भारत को आत्मनिर्भर कैसे बनाएं।
छात्र-छात्राओं की जरूरत सबसे आगे: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 21वीं सदी में भारत के छात्र-छात्राओं की जरूरतों को सबसे ज्यादा ध्यान में रखा गया हैं। हमारे देश के युवा नेशन फर्स्ट के आह्वान के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कोई भेदभाव नहीं: आज देश जो योजनाएं बना रहा है वो बिना किसी मत मजहब के भेद के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं. बिना भेदभाव, 40 करोड़ से ज्यादा गरीबों के बैंक खाते खुले।
बिना भेदभाव, 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों को पक्के घर दिए गए। बिना भेदभाव 8 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को गैस मिला। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास ये मंत्र मूल आधार हैं। देश की नीयत और नीतियों में यही संकल्प झलकता हैं।