1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 39 जातियों को OBC में शामिल करने की तैयारी तेज, 15 जातियों का सर्वे बाकी

यूपी में 39 जातियों को OBC में शामिल करने की तैयारी तेज, 15 जातियों का सर्वे बाकी

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने में सभी पार्टीयां जुट गई हैं। अब योगी सरकार आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में 39 जातियों को OBC में शामिल करने की तैयारी तेज, 15 जातियों का सर्वे बाकी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने में सभी पार्टीयां जुट गई हैं। अब योगी सरकार आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, सूबे की 39 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की तैयारी में जुट गया है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने बताया कि जल्द ही आयोग इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को संस्तुति भेजेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक,  इन 39 जातियों में भूर्तिया, अग्रहरि, दोसर वैश्य, जैसवार राजपूत, रूहेला, मुस्लिम शाह, मुस्लिम कायस्थ, हिन्दू कायस्थ, बर्नवाल, कमलापुरी वैश्य, कोर क्षत्रिय राजपूत, दोहर, अयोध्यावासी वैश्य, केसरवानी वैश्य, बागवान, ओमर बनिया, माहौर वैश्य, हिन्दू भाट, भट्ट, गोरिया, बोट, पंवरिया, उमरिया, नोवाना, मुस्लिम भाट  OBC में शामिल हो सकती हैं।

जबकि इन जातियों के अलावा विश्नोई, खार राजपूत, पोरवाल, पुरूवार, कुन्देर खरादी, बिनौधिया वैश्य, सनमाननीय वैश्य, गुलहरे वैश्य, गधईया, राधेड़ी, पिठबज आदि के लिए सर्वे होना है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा है कि प्रत्यावेदन के आधार पर जातियों के सर्वे का कार्य लगातार चल रहा है।

उन्होने बताया कि 24 जातियों का सर्वे हो चुका है, जबकि 15 जातियों का होना बाकी है। सर्वे इन जातियों में शिक्षा, जनसंख्या और आर्थिक आधार समेत कुल 35 बिंदुओं पर किया जाता है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद राज्य पिछड़ा आयोग सरकार को अपनी संस्तुति दे देगा। इनको शामिल करने को लेकर अंतिम फ़ैसला सरकार करेगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...