नोएडा : नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितू महेश्वरी ने नागरिकों की सहभागिता से साफ सफाई एवं अन्य मूलभूत समस्याओं के निस्तारण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए आरडब्ल्यूए के निवासियों को शामिल कर उनके नैतिक दायित्व में मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 नोएडा को शीर्ष स्थान पर डालने के लिए सफाई के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
नोएडा मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितू महेश्वरी ने बताया कि अधिकारी आरडब्लूए जन सामान्य लोगों के साथ सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक क्षेत्र का दौरा करेंगे इसके लिए चार टीमें अलग-अलग सेक्टरों में जाएंगी प्रत्येक टीम में नोएडा के जन स्वास्थ शिविर जन उद्यान एवं विद्युत यांत्रिक के चार चार कर्मचारी व संविदा कर्मी मौजूद रहेंगे।
आरडब्लूए द्वारा बताई गई कमियां तथा मौके पर मिली कमियों को तत्काल मध्यकालीन में बैठकर निस्तारण के लिए उसी दिन कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और अगले 5 दिनों में सभी अल्पकालीन कमियों को ठीक किया जाएगा, तथा देर कालीन कमियों के निस्तारण के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। कमियों के निस्तारण की समीक्षा भी की जाएगी और सफाई के लिए कार्यक्रम का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।