1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज : 4 नए कोरोना मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 39 हुई

प्रयागराज : 4 नए कोरोना मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 39 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रयागराज : 4 नए कोरोना मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 39 हुई

प्रयागराज में कोरोना वायरस का असर अब धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे कि आज दोपहर तक कुल चार लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है और अब कोरोना से पीड़ित लोगों का आकंड़ा 39 हो गया है।

मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पांच लोग कोरोना से ठीक भी हो गए है जिनको वापिस उनके घर भेज दिया गया है।

ज्ञात हो, लैब से आई 262 लोगों की रिपोर्ट में 258 की निगेटिव रही जबकि चार पॉजिटिव आए। इसके अलावा जांच के लिए वृद्धाश्रम और बाल सुधार गृह सहित अलग स्थानों से कुल 696 लोगों के सैंपल लिए गए।

आपको बता दे कि प्रदेश में कोरोना का संकट बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन में रिकॉर्ड 500 से अधिक मरीज मिले है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...