मुंबई से लौटे 52 वर्ष के एक व्यक्ति के परिवार के तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है । जांच के लिए उनका स्वाब सैंपल मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था।
शुक्रवार की सुबह तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद तीनों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। ये सभी मुंबई से 16 मई को लौटे हैं और अपने घर में ही क़वारंटीन थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को 144 प्रवासियों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि ये नमूने रामनगर, होलागढ़, मउआइमा में क्वारंटीन लोगों के लिए गए हैं।