1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के लिए लॉन्च की ई-मुखबिर सेवा

प्रयागराज पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के लिए लॉन्च की ई-मुखबिर सेवा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रयागराज पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के लिए लॉन्च की ई-मुखबिर सेवा

प्रयागराज पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के लिए लॉन्च की ई-मुखबिर सेवा

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस ने जिले में क्राइम कंट्रोल करने के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है। सोशल मीडिया के द्वारा अब आप घर बैठे, बिना किसी झंझट के पुलिस को अपने आसपास हो रही घटनाओं के बारे में आसानी से बता सकते हैं।

इसके लिए पुलिस ने ई-इनफॉर्मर सेवा यानी कि ई-मुखबिर सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत जिले की आम जनता अपराध को सुलझाने में पुलिस की मदद कर सकती है।

प्रयागराज जिले के एसपी धवल जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर लोग काफी एक्टिव है, इसलिए ई-इनफॉर्मर सेवा यानी कि ई-मुखबिर सेवा शुरू की है।

जिससे लोग अपने आसपास कोई भी ऐसी घटना देखे तो वो तुरंत पुलिस को सूचना दे सके। एसपी ने बताया कि इसके तहत अपराधियों की जानकारी देने वाली की जानकारी पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी। यूपी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत ये सेवा लॉन्च की है।

एसपी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के बारे में नागरिकों से जानकारी प्राप्त करने और नागरिकों को पुलिस के साथ जोड़ने के लिए ई-इनफॉर्मर सेवा एक अच्छी पहल है। इसके जरिए लोग 9918101617 नंबर पर व्हाट्सएप या कॉल करके अपराधियों को जानकारी दे सकते हैं।

इस नंबर पर सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस के मुताबिक, यह पहल खासतौर से संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पब्लिक सहयोग के लिए जारी किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...