अभिलाषा गुप्ता नन्दी महापौर प्रयागराज ने शहर दक्षिणी विधानसभा प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में नगर निगम प्रयागराज द्वारा निर्मित 3 विकास कार्यो का लोकार्पण किया।
(1) वार्ड न० 7 चकरघुनाथ में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत पंजाबी हाता नैनी में डॉ० प्रदीप केसरवानी के घर से रामबाबू के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य । ( लागत 8.32 लाख )
(2) 14वें आयोग के अंतर्गत नैनी सब्जी मंडी तिराहा के पास स्थित वार्ड ऑफिस के भवन के सुधार एवं मरम्मत का कार्य । ( लागत 7.21 लाख )
(3) 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत नैनी विनायक नगर चक लाल मोहम्मद में ज्ञानेश्वर कुमार गुप्ता मकान सं० 102/17F के मकान से ट्रांसफॉर्मर की तरफ से होते हुए मुख्य मार्ग पर इसाई बस्ती नाले तक जल निकासी का कार्य।( लागत 13.47 लाख )
इस अवसर पर सविता देवी पार्षद, वीरेन्द्र कुमार भारतीया पार्षद, दिलीप केसरवानी मंडल अध्यक्ष नैनी भाजपा, सुनील केसरवानी, संजय केसरवानी, रामजी मिश्रा, नीलू पंडित, मंगला प्रसाद केसरवानी, दीपक कुमार, राजेश तिवारी।
रवि मिश्रा, प्रेमनारायण, कुंदन सिंह, राकेश जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद जोनल अधिकारी, रतन पांडेय अवर अभियंता, एस०के० वर्मा अधिशाषी अभियंता आदि लोग उपस्थित रहे।