अतीक अहमद का करीबी आसिफ दुर्रानी अपने भाई और अन्य लोगों के साथ अवैध स्लाटर हाउस चला रहा था। पुलिस ने करेली के गौसनगर में छापेमारी कर इसका भंडाफोड़ कर दिया है।
यहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस व 11 मवेशी, कुल्हाड़ी, छूरी आदि मिले। पुलिस ने मौके से तीन लोगों मकसूद, सद्दाम व अब्दुल अहमद को पकड़ा जबकि, अन्य लोग फरार हो गए।
पता चला है कि आरोपी गाय की डेयरी की आड़ में यह सब करते थे। लोगों को शक नहीं हो इसलिए गाय का दूध भी बेचा जाता था।
लेकिन भीतरी हिस्सों में पशुओं का वध कर दिया जाता था। आपको बता दे कि आसिफ दुर्रानी अतीक का शार्प शूटर है।