1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज : शंकरगढ़ थाना परिसर में कोविड-19 हेल्पडेस्क की स्थापना

प्रयागराज : शंकरगढ़ थाना परिसर में कोविड-19 हेल्पडेस्क की स्थापना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रयागराज : शंकरगढ़ थाना परिसर में कोविड-19 हेल्पडेस्क की स्थापना

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में शंकरगढ़ थाना परिसर में कोविड-19 हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है।

थानाध्यक्ष शंकरगढ़ वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन में यह कार्य हुआ है।

अब शंकरगढ़ थाना परिसर में कोरोना वायरस के प्राथमिक जांच के लिए कोविड-19 हेल्प डेस्क पर एक महिला और एक पुरुष पुलिस कर्मी की नियुक्ति की गई है।

जो भी पीड़ित या शिकायतकर्ता थाना परिसर में आएगा उसकी थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइज किया जाएगा तथा मास्क न होने पर उन्हें निशुल्क मास्क प्रदान किया जाएगा।

इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस कार्य की काफी सराहना की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...