कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या जनपद में बढ़ती जा रही है। रोज़ नए मरीज मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दे, गुरुवार को एक ही दिन में आठ नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
आठ नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 116 हो गयी है।
हालांकि जनपद में कुल 68 लोग ठीक होकर घर जा चुके है और एक्टिव केस की संख्या 50 के नीचे बनी हुई है।
लेकिन इसके बावजूद खतरा बरक़रार है क्यूंकि बड़ी संख्या में प्रवासी मजूदरों का आना जनपद में जारी है।
ज्ञात हो, कोरोना संक्रमित 22 मरीजों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें प्रयागराज के 17, प्रतापगढ़ के चार और फतेहपुर का एक मरीज है।