1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: तब्लीगी जमात में हुए शामिल हुए 10 लोगों पर केस दर्ज

प्रयागराज: तब्लीगी जमात में हुए शामिल हुए 10 लोगों पर केस दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

दिल्ली में हुई तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों पर शिकंजा कसते जा रहा है। दरअसल  पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत नौ विदेशियों व उन्हें शरण देने के आरोप में मस्जिद के मौलाना के खिलाफ मुकदमा कायम किया।

वहीं खबरों की माने तो इन सबका पासपोर्ट भी जब्त किया जाएगा। ये सभी 12 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में शरीक हुए थे। इसके बाद प्रयागराज आकर हेरा मस्जिद में पहुंचे थे।

इसके बाद जैसे ही पुलिस को इस बात की भनक मिली उन्होंने कार्यवाही करते हुए इन सबको एकांतवास में भेज दिया और इन सबकी जांच की। आपको यह भी बता दे, थाईलैंड के सभी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत पर आकर धर्म का प्रचार कर रहे थे, जो नियम विरुद्ध है। 

वही आगे की चुनौती से निपटने के लिए रेलवे ने भी पूरी तैयारी कर ली है, रेलवे द्वारा बनाए जा रहे आइसोलेशन कोच तैयार होने के बाद प्रयागराज में भी रखे जायेगे। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कुल 290 आइसोलेशन कोच तैयार किए जाने हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...