1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़: पांव पसारने लगा कोरोना, महिला समेत दो की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

प्रतापगढ़: पांव पसारने लगा कोरोना, महिला समेत दो की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रतापगढ़: पांव पसारने लगा कोरोना, महिला समेत दो की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

{ मनीष की रिपोर्ट }

कोरोना जिले में पांव पसारने लगा है और कम्युनिटी ट्रांसफर की शुरुआत के लक्षण दिखाई दे रहे है। दरअसल गर्भवती महिला समेत दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है तो हैदराबाद से ऑपरेशन कराकर लौटा जिला अस्पताल में भर्ती व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है।

वो 8 तारीख से जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती है और इसके बाद जिले में हड़कम्प मचा हुआ है और अफसरों के हाथ पांव फूल गए है।

अब तक 9 सैम्पलों में 2 पॉजिटिव तो 7 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है और पॉजिटिव केस की संख्या 14 हो गयी है। 6 जमाती कोरोना की जंग जीत चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...