1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़: कोरोना का कहर जारी, चंडीगढ़ से पंहुचा कोरोना पॉजिटिव मरीज

प्रतापगढ़: कोरोना का कहर जारी, चंडीगढ़ से पंहुचा कोरोना पॉजिटिव मरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रतापगढ़: कोरोना का कहर जारी, चंडीगढ़ से पंहुचा कोरोना पॉजिटिव मरीज

{ मनीष की रिपोर्ट }

जनपद में कोरोना का कहर जारी है। दरअसल चंडीगढ़ से साथी संग बाइक से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।

दरअसल आज क्वारन्टीन सेंटर से भाग कर अपने घर आया था। कोरोना जाँच के लिए चंडीगढ़ में टैम्पो चालक का सैंपल लिया गया था।

जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चंडीगढ़ प्रशासन ने अफसरों को सूचना दी हैं जिसके बाद प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है।

जानकारी पर तहसीलदार लालगंज ने पुलिस की मदद से पकड़ कर स्कूल में उसे बंद किया था। स्वास्थ्य महकमा अब प्रयागराज के L1 में भेजने की तैयारी में है।

सीएमओ अरविंद श्रीवास्तव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना पॉजिटिव भगोड़ा शत्रुघ्न सिंह उदयपुर थाना के पूरे नेवली गांव का रहने वाला है।

वहीं क्वारन्टीन सेंटर से भाग कर लॉकडाउन तोड़ने के लिए मुकदमा भी उसके ऊपर दर्ज होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...