1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. प्रकाश राज ने जीता सबका दिल, एडवांस में दी दो महीने की सैलरी

प्रकाश राज ने जीता सबका दिल, एडवांस में दी दो महीने की सैलरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रकाश राज ने जीता सबका दिल, एडवांस में दी दो महीने की सैलरी

दुनिया भर में इस वक्त कोरोना वायरस से करीब तीन लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, और इस वायरस से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ते जा रही है। भारत में भी इस वायरस का संक्रमण 400 से ज्यादा पहुंच गई है, और 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है, जिसके चलते नौकरीपेशा लोग इससे काफी परेशान हैं।

दिहाड़ी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने उन्हें निशुल्क राशन और अन्य सहायता देने की बात कही है। और अब फिल्म इंडस्ट्री के स्टार भी अपने यहां काम करने वाले छोटे मजदूरों और अपने कर्मचारियों की सहायाता कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री और साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रकाश राज ने अपने प्रोडक्शन हाउस और फिल्मों में काम करने वाले लोगों को दो महीने की एडवांस में सैलरी दे दी है।

इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी कहा कि, अगर उनके किसी भी स्टाफ को किसी भी चीज की जरूरत पड़ी तो वो उसके लिए इस संकट की घड़ी में उसके साथ खड़े रहेंगे। अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने इस बात का जिक्र किया।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, जनता कर्फ्यू… मेरे जमा फंड की ओर देखो, मेरे फार्म्स, घर, फिल्म प्रोडक्शन, संस्थाओं और निजी स्टाफ से जुड़े सभी लोगों को मई तक की एडवांस सैलरी दे दी है। वहीं सोशल डिस्टेंसिग के कारण मेरी तीन फिल्मों के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कम से कम आधी तनख्वाह दे दी है। मैं आगे भी लगातार उनके लिए कुछ करता रहूंगा जो मुझसे बन सकेगा।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...