यूपी सरकार की मिशन शक्ति की योजना की हाथरस में पोल खुली, 4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति की योजना की हाथरस में पोल खुल गई। यहां 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दो किशोर लड़कों के दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
रेप के आरोपियों की उम्र 9 साल और 12 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
परिजन की तहरीर पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
घटना की जानकारी देते हुए हाथरस के एएसपी ने बताया कि लाडपुर के रहने वाले शख्स ने सूचना दी कि उसकी 4 साल की बच्ची के साथ गांव के ही रहने वाले दो किशोर लड़कों ने रेप किया है।
सूचना मिलने पर तत्काल हाथरस पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया और फरार आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मामला हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक चार वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।
तभी दोनों किशोर मासूम को अपने साथ एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जब चीख पुकार सुनकर बच्ची की मौके पर पंहुची तो दोनों किशोर मौके से भाग गए। वहीं घटना के बाद बच्ची के पिता ने पुलिस को सूचना दी।