{ अनुज की रिपोर्ट }
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बाद बसपा ने श्रमिकों से किराया वसूले जाने का मामला उठाया है और बीजेपी सरकार पर कई आरोप लगाए है।
बीएसपी सुप्रीमों ने tweet कर कहा यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है कि केन्द्र व राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों को ट्रेनों व बसों आदि से भेजने के लिए, उनसे किराया भी वसूल रही हैं।
सभी सरकारें यह स्पष्ट करें कि वे उन्हें भेजने के लिए किराया नहीं दे पायेंगी। बी.एस.पी. की यह माँग है।
ऐसी स्थिति में बी.एस.पी. का यह भी कहना है यदि सरकारें प्रवासी मजदूरों का किराया देने में आनाकानी करती है तो फिर बी.एस.पी., अपने सामर्थवान लोगों से मदद लेकर, उनके भेजने की व्यवस्था करने में अपना थोड़ा योगदान जरूर करेगी।