बिहार में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा का चुनाव होने वाला है और सभी पार्टियों ने अपनी बिसात बिछानी शुरु कर दी है। इसी क्रम में आज बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने एक बार फिर नितीश कुमार का हाथ थाम लिया है।
मांझी एक दलित नेता है और उनकी पिछले वर्ग पर काफी बढ़िया पकड़ है। आपको बता दे कि एक संवाददाता सम्मेलन में जीतन राम मांझी ने कहा कि वो जनता दल यूनाइटेड के साथ तालमेल करने जा रहे हैं और चूँकि जनता दल यूनाइटेड NDA का हिस्सा है इसलिए वो भी NDA के पार्टनर हो गए है।
एनडीए की तारीफ करते हुए कहा कि एनडीए में मुझे हमेशा सम्मान मिला था और मैं लालू की गलत संगत में फंस गया था।
वहां जाने के बाद लगा कि मैं गलत जगह चला आया हूं. वहां भाई-भतीजा और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
उन्होंने यह भी कहा है कि अभी मैं अपने मन से चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन अगर मुझे चुनाव लड़ाएंगे तो लड़ूंगा। आपको बताते चले कि कुछ ही दिनों पहले उन्होंने नितीश कुमार से मुलाक़ात की थी और उसी के बाद यह अटकले लगने लगी थी की वो उनके साथ जा सकते है।