1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिसकर्मी मधु मलिक गरीबों की बनी मसीहा, नवरात्र व्रत के साथ बांट रही गरीब महिलाओं-बच्चों को खाने का सामान

पुलिसकर्मी मधु मलिक गरीबों की बनी मसीहा, नवरात्र व्रत के साथ बांट रही गरीब महिलाओं-बच्चों को खाने का सामान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिसकर्मी मधु मलिक गरीबों की बनी मसीहा, नवरात्र व्रत के साथ बांट रही गरीब महिलाओं-बच्चों को खाने का सामान

रिपोर्ट: प्रवीन अरोड़ा/ सत्यम दुबे

नोएडा: कोरोना महामारी के इस दौर में वैसे तो सभी कोरोना वॉरियर्स महामारी को मात देने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं। लेकिन इन कोरोना योद्धाओं में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पुलिस ही निभा रही है। सड़को पर तपते इस दोपहर में पुलिसकर्मी आप की सुरक्षा के लिए बिना अपनी जान की परवाह किए खड़े हैं। जब लोग नियमों को नहीं मानते हैं, तो पुलिस को कड़े रुख भी अपनाने पड़ते हैं, जिससे उनकी आलोचना भी होती रहती है। लेकिन पुलिस का एक और मानवीय चेहरा सामने आया नोएडा से जहां एक महिला पुलिसकर्मी मधु मलिक चैत्र नवरात्रि में व्रत हैं, इसके बाद भी गरीब,मजदूर, असहाय, निर्धन महिलाओं को दूध ,फलाहार का पैकटे,इत्यादि समाग्री बॉट कर देवी स्वरूप महिलाओं से आशीष ले रही है।

आरक्षी मधु मलिक चैत्र नवरात्र में नौ दिनों का व्रत हैं, इसके साथ ही वो इन दिनों में जरूरतमंद गरीबों और छोटे बच्चों के बीच पहुंच कर अपने अलग आनोखे अंदाज मे व्रत पूजा कर रही है। वो गरीब महिलाओ को दूध ,फलाहार का पैकटे,इत्यादि समाग्री बॉट कर देवी स्वरूप महिलाओं से आशीष ले रही है, वहीं बच्चों को चॉकलेट और गरीब लोगों को आटा, दाल और दूध बाटकर अपने मन को सकून पा रही है।

आरक्षी मधु मलिक नोएडा के एक्सप्रेस वे थाना मे स्वयं सिद्धा पर ड्यूटी के दौरान अक्सर ऐसे सराहनीय काम कर रही है, मधु मलिक को जहां भी जरूरतमंद गरीब लाचार परिवार नजर आते हैं तो मधु मालिक उनके लिए खाने पिलाने का इंतजाम करती है। ऐसी पुलिसकर्मी को हम और हमारी टीम दिल से सैल्यूट करते हैं। पुलिस का ये मानवीय चेहरा लोगो में एक नये विश्वास को जगायेगा।

[videopress yB3VD03W]

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...