दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, किया गिरफ्तार
खुर्जा, कृषि कानून के विरोध में किसान खुर्जा से एकत्रित होकर दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जंक्शन रोड स्थित पंचवटी के निकट किसानों की बस को एसडीएम और सभ्ओ खुर्जा ने भारी पुलिस बल के साथ रोक लिया।
किसानों को समझाकर वापस भेजने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। मौके पर मौजूद किसान नेता चौधरी अरब सिंह ने बताया कि कृषि कानून को वापस लेने के लिए पिछले कई दिनों से किसान विरोध करते आए हैं।
जिसके संबंध में किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। किसानों भाईयों को मजबूत करने के लिए वह दिल्ली जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रोककर अस्थाई गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद सभी किसानों को पुलिस लाईन भेज दिया गया।
इस मौके पर आलोक शर्मा, चमन चौधरी, कल्याण सिंह, हरपाल सिंह, जोगेंद्र, मुखिया, अशोक कुमार, होराम सिंह, योगेंद्र सिंह, संजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं पहासू के गांव कुमरपुर में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसान एकत्रित हुए। जहां उन्होंने कृषि कानून का विरोध जताया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर दिल्ली जाने से रोका।
इस बीच तहसीलदार नीरज द्ववेदी को किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष मंगेश कुमार ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कानून को वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर किसान आत्महत्या करने को मजबूर होगा। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, पुष्पेंद्र, प्रमोद तेवतिया, मंगेश शर्मा, बलवीर सिंह, किरन पाल आदि मौजूद रहे।