1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ह्यूमन ट्रैफिकिंग तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 15 नाबालिग कराए गए आजाद

ह्यूमन ट्रैफिकिंग तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 15 नाबालिग कराए गए आजाद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ह्यूमन ट्रैफिकिंग तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 15 नाबालिग कराए गए आजाद

रिपोर्ट : प्रदीप आनंद श्रीवास्तव / मोह्म्मद आबिद
गोरखपुर के अपराध शाखा और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस ने बिहार से दिल्ली ले जाए जा रहे 15 नाबालिगों को बरामद किया है और इस काम में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

[videopress xXMHHxNr]

बतादें कि सरकारों ने भले ही बाल श्रम पर रोक लगा दिया हो लेकिन आज भी नाबालिक बच्चों से काम करवाने का सिलसिला जारी है एक ऐसे ही गैंग का खुलासा आज गोरखपुर पुलिस ने किया गोरखपुर पुलिस की अपराध शाखा एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस ने सूचना के आधार पर किया है।

[videopress 5E4x3Sqy]

गोरखपुर से लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को एक वोल्वो बस में छापा मारते हुए 15 नाबालिग बच्चों एवं तीन उनके शरण दाताओं को गिरफ्तार किया पूछताछ में पता चला कि यह बच्चे बिहार से दिल्ली काम करने के लिए ले जाए जा रहे थे सभी बच्चों की उम्र 15 वर्ष से कम है।

 

मना जा रहा है की गोरखपुर पुलिस की चौकसी की वजह से एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है और इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अपराध गोरखपुर का कहना है कि सूचना मिली और हमारी टीम तुरंत ही एक्टिव हुई और समय पर रहते हुए हम लोगों ने इन बच्चों को बचाया गया है

[videopress 2Kgh80bu]

वहीं इस पूरे मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए गया है और आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370/5 जेजे एक्ट 79 के तहत जेल भेजा गया है। जहां आरोपियों के नाम सज्जाद अली विक्रम मंडल एवं दीपक ऋषि बताए जा रहे हैं जोकि बिहार के पूर्णिया और कटिहार के रहने वाले हैं और अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...