1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका में पुलिस के अधिकार हो सकते है सीमित, ट्रंप ने दिए संकेत

अमेरिका में पुलिस के अधिकार हो सकते है सीमित, ट्रंप ने दिए संकेत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका में पुलिस के अधिकार हो सकते है सीमित, ट्रंप ने दिए संकेत

अमेरिका में जाॅर्ज फ्लाॅयड की मौत के बाद अब पुलिस के अधिकार सीमित किए जा सकते है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके संकेत दिए है। डोनाल्ड टंªप ने कहा, कुछ विशेष और विषम परिस्थितियों को छोड़कर पुलिस की चोकहोल्ड व्यवस्था का अंत किया जाना चाहिए।

चोकहोल्ड एक रणनीति है जिसमें एक अधिकारी एक संदिग्ध की गर्दन के चारों ओर अपना हाथ डालता है। जिससे वायु प्रवाह अवरूद्ध हो जाता है। फाॅक्स न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि मुझे चोकसी पसंद नहीं है। ट्रंप ने कहा कि पुलिस में इस अभ्यास का अंत होना चाहिए।

पुलिस हिरासत में जाॅर्ज फ्लाॅयड की हत्या पर न्याय और नस्लीय समानता की मांग को लेकर देश और दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...