1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में पोर्न सर्च करने पर पुलिस भेज रही मैसेज, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

यूपी में पोर्न सर्च करने पर पुलिस भेज रही मैसेज, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में पोर्न सर्च करने पर पुलिस भेज रही मैसेज, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं पर अपराध को लेकर काफी सख्त हो रही है। इसी के मद्देनजर यूपी पुलिस अब चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ एक्शन ले रही है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस पोर्नोग्राफी वाली साइटों को सर्च करने वालों पर नजर रख रही है। अब जो भी इन साइटों को सर्च करेगा, उसके मोबाइल पर पुलिस मैसेज करेगी। इसी से संबंधित एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी हम आपको हकीकत बता रहे हैं।

12 फरवरी को विमेन पावर लाइन 1090 पर डिजिटल आउटरीच प्रोग्रम “हमारी सुरक्षा” का शुभारंभ किया गया था। इस प्रोग्रम के तहत महिला सुरक्षा के लिए 360 डिग्री डिजिटल चक्रव्यूह का रोडमैप साझा किया गया।

“हमारी सुरक्षा” के तहत डिजिटल प्‍लेटफॉर्म के माध्यम से 1090 के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं व बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने की कोशिश की जाएगी। इस अभियान के तहत आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और साइकोग्राफिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित इंटरनेट पर उपलब्ध सामाग्री सर्च करने वाले लोगों को पॉप अप मैसेज के माध्यम से सेंसटाइज किया जाएगा।

आपको बता दें कि आईटी एक्ट के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी सर्च करना, उसे देखना और उसका आदान-प्रदान करना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन, यूपी पुलिस के इस संदेश को कुछ शरारती तत्वों ने अश्लील वीडियो से जोड़कर सोशल मीडिया पर 1090 का फेक मैसेज वायरल कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लिखा गया कि चेतवानी के बाद भी अगर किसी ने चाइल्‍ड पोर्नोग्राफी देखा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 1090 उत्‍तर प्रदेश की वीमेन पावर लाइन का हेल्‍पलाइन नंबर है।

वायरल हो रहे इस मैसेज पर 1090 की एडीजी नीरा रावत ने जॉच के आदेश दे दिये हैं। इस दौरान उनका कहना है कि “चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री इंटरनेट पर सर्च करने वाले लोगों को पॉप अप मैसेज के जरिए सैनिटाइज किया जाएगा, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इसी मिसकम्युनिकेशन का फायदा उठा लिया है, जिसके चलते ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा इस मामले में कार्रवाई की जाएगी”।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...